Adsense

नाना पटोले ,महाराष्ट्र के दूसरे दिग्विजय सिंह –जयप्रकाश सिंह | #NayaSaberaNetwork

नाना पटोले ,महाराष्ट्र के दूसरे दिग्विजय सिंह –जयप्रकाश सिंह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: मुंबई को लेकर आए दिन स्वामित्व पूर्ण धमकी देने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई किसी की जागीर नहीं। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित महानगर है। मुंबई न सिर्फ महाराष्ट्र की शान है अपितु यह देश का अभिमान भी है। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के उस बयान को लेकर उपरोक्त प्रतिक्रिया दी , जिसमें उन्होंने कहा था कि वे मुंबई में फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन तथा तथा अक्षय कुमार की फिल्मों की ना तो शूटिंग होने देंगे और ना ही रिलीज करने देंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपना विचार रखना किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। किसी व्यक्ति को डरा धमकाकर अथवा प्रलोभन देकर अभिव्यक्ति कराना कांग्रेस की संस्कृति रही है। नाना पटोले को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी अमर्यादित भाषा का मूल्यांकन जनता कर रही है। ऐसी ही भाषा के चलते कांग्रेस की बदतम स्थिति हो गई है। जयप्रकाश सिंह ने नाना पटोले को महाराष्ट्र का दूसरा दिग्विजय सिंह बताया।

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : संस्थापक दिवस समारोह 2021 — तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर — 26 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार | तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर — 28 फरवरी 2021 दिन रविवार*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad
 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3aFJuRy

Post a Comment

0 Comments