#Bhojiwood : जल्द रिलीज होगी कल्लू की फ़िल्म 'आन बान शान', मुंबई में डबिंग जारी

एबी 5 मल्टीमीडिया प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म 'आन बान शान' की डबिंग इन दिनों मुंबई में जोर शोर से चल रही है। यह फ़िल्म जल्द ही रिलीज होगी। इस फ़िल्म में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और काजल यादव मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म की शूटिंग हाल ही में संपन्न हुई है, जिसको लेकर फ़िल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू उत्साहित हैं। ये कहना है फ़िल्म के निर्माता विनोद गुप्ता व अजय गुप्ता का।





उन्होंने दावा किया कि फ़िल्म बेहद अच्छी बनी है। फ़िल्म की कहानी देशभक्ति और माता - पिता की सेवा के साथ जिंदगी में कुछ करने के जुनून को लेकर चलने वाले आज के युवा की कहानी है। फिर इस कहानी में एक रसूखदार लड़की की एंट्री होती है, जिसके बाद कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है। हमारी फ़िल्म का क्लाइमेक्स इतना शानदार है कि जब आप उसे सिनेमा में देखेंगे तो बहुत मजा आएगा। इसलिए आपसे आग्रह कि फ़िल्म सिनेमाघरों में कोविड नॉर्म्स का पालन करते हुए जाकर देखें।
निर्देशक प्रमोद शास्त्री ने बताया कि फ़िल्म के गीत संगीत भी लाजवाब हैं। हमारी फ़िल्म 'आन बान शान' सही मायनों में बॉक्स ऑफिस की 'आन बान और शान' को बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में अरविंद अकेला कल्लू और काजल यादव के अलावा अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, शैलेंद्र श्रीवास्तव, देव सिंह, राजा गुरु, अनीता रावत, रितु पांडेय, अंबिका बानी, सोनल त्रिवेदी, रमेश नौटियाल, चंदन कश्यप, ज्योति कलश, अशोक अत्रि त्रिपाठी, वंदना मिश्रा, शिवेश तिवारी भी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म के
कथा पटकथा व निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। संवाद यस. के. चौहान और संगीत का मधुकर आनंद है। गीतकार यस. के. चौहान, प्यारे लाल यादव, विनय निर्मल संतोष पुरी, हरेराम डेंजर, यादव राज, कैमरामैन जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी), एडिटर - प्रकाश झा, पीआरओ संजय भूषण पटियाला, नृत्य कानू मुखर्जी, एक्शन दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर - सिकंदर विश्वकर्मा और कार्यकारी निर्माता आनंद श्रीवास्तव हैं।।







from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3w6C7eg
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534