नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: समाजसेवी शंभू सिंह को मुंबई बीजेपी के उत्तरभारतीय मोर्चा का सचिव बनाए जाने पर कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।उत्तरभारतीय समाज के दुख सुख में सदैव शामिल होनेवाले श्री सिंह लंबे अरसे से भाजपा में सक्रिय हैं।कालिना विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले शंभू सिंह की नियुक्ति से पश्चिम उपनगर के उत्तरभारतीय समाज में खुशी की लहर है।सांसद पूनम महाजन के संसदीय क्षेत्र की जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रहे शंभू सिंह पार्टी के कई प्रमुख पदों पर कार्य कर चुके हैं।विलेपार्ले भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश सिंह ,उत्तर भारतीय मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र उपाध्याय, पूर्व मंडल सचिव सुनील सिंह आदि लोगों ने शंभू सिंह की कार्य शैली की प्रशंसा की है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3clntYW
Tags
recent