Adsense

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम्मानित की गयीं तमाम नारी शक्तियां | #NayaSaberaNetwork

विशिष्ट व प्रेरक सम्मान भी दिये गये मिशन शक्ति की तरफ से राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को उनकी अनुपस्थित में सम्मान की घोषणा की गयी। इसके साथ ही लेखिका डा. अंकिता राज, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुमुद शर्मा, समाजसेवा के लिये डा. अंजू रानी, शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव, डा. सरोज सिंह, महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य, सुरक्षा के क्षेत्र में तारावती यादव, लायंस क्लब की प्रथम महिला अध्यक्ष सोना बैंकर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना में विशेष कार्य करने डा. राजश्री को विशिष्ट सम्मान दिया गया। अधिवक्ता मंजू शास्त्री, समाजसेविका आशा मौर्या, सखी वेलफेयर की प्रीति गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना की शरियत फातमा, स्वयंसेविका स्नेहा मिश्रा, समाजसेविका किरण श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी किरण मिश्रा, उषा मौर्या, क्रीड़ा से जुड़ी गीता प्रजापति, समाजसेवा से जुड़ी मंजरी कौर, गूगल गर्ल वैष्णवी, समाजसेविका विमला सिंह को प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया।


नया सबेरा नेटवर्क
कुलपति ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को  विविध क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को कुलपति प्रो. निर्मला एसच मौर्य ने सम्मानित किया। महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह मिशन शक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि 21वीं सदी में हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिस तरह पुरुष की सफलता के पीछे महिला का हाथ होता है, उसी तरह महिला की सफलता के पीछे भी पुरुष का हाथ और साथ दोनों होता है। इसी क्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम महिलाओं को प्रोत्साहित और उत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया है। सम्मान समारोह में आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम, महिला पुलिस, गायत्री परिवार की महिलाओं समेत प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त विशिष्ट और प्रेरक सम्मान भी दिये गये। विवि में मिशन शक्ति की समन्वयक डा. जान्हवी श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा. वनिता सिंह, डा. प्रियंका एवं डा. नितेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में सहायक कुलसचिव बबिता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकद्वय डा. लीना तिवारी, डा. सुषमा पटेल सहित हिना देसाई, डा. स्मिता श्रीवास्तव, डा. सुभा सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. वंदना राय, डा. नूपुर तिवारी, सुरेखा सिंह, डा. माया सिंह, डा. सुनीता गुप्ता, अनू त्यागी, डा. पूजा सक्सेना, जया शुक्ला, करुणा निराला, डा. धीरेन्द्र चौधरी, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, डा. राकेश यादव, डा. जगदेव, प्रो. देवराज, डा. राजकुमार, डा. केएस तोमर, डा. जगदेव, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. राकेश जैन, मोहम्मद इमाम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

विशिष्ट व प्रेरक सम्मान भी दिये गये
मिशन शक्ति की तरफ से राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को उनकी अनुपस्थित में सम्मान की घोषणा की गयी। इसके साथ ही लेखिका डा. अंकिता राज, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुमुद शर्मा, समाजसेवा के लिये डा. अंजू रानी, शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव, डा. सरोज सिंह, महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य, सुरक्षा के क्षेत्र में तारावती यादव, लायंस क्लब की प्रथम महिला अध्यक्ष सोना बैंकर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना में विशेष कार्य करने डा. राजश्री को विशिष्ट सम्मान दिया गया। अधिवक्ता मंजू शास्त्री, समाजसेविका आशा मौर्या, सखी वेलफेयर की प्रीति गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना की शरियत फातमा, स्वयंसेविका स्नेहा मिश्रा, समाजसेविका किरण श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी किरण मिश्रा, उषा मौर्या, क्रीड़ा से जुड़ी गीता प्रजापति, समाजसेवा से जुड़ी मंजरी कौर, गूगल गर्ल वैष्णवी, समाजसेविका विमला सिंह को प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया। 

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3kTyyTD

Post a Comment

0 Comments