नया सबेरा नेटवर्क
जय प्रकाश तिवारी
झारखंड। दीनदयाल फाउंडेशन झारखंड के नेतृत्व में अनाथ और बेसहारा लोगों को उनके जरूरत के कपड़े बच्चों के खिलौने और सभी को स्वादिष्ट भोजन वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन झारखंड महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गायत्री तिवारी ने किया। गायत्री तिवारी और उनकी टीम पवन कुमार सिंह बोकारो जिला अध्यक्ष, सुजाता देवी गोमिया प्रखंड अध्यक्ष बोकारो, संस्था सदस्य सुनीता तिवारी मंजू देवी एवं समाजसेवी रविरंजन तिवारी के द्वारा जरूरतमंदों को एक स्थान पर एकत्रित करके सभी को वस्त्र भोजन एवं खिलौने वितरित किया गया। उपस्थित सभी बच्चे अपनी खुशियों को जाहिर कर अभिनंदन गीत गाकर दीनदयाल फाउंडेशन का अभिवादन किया। हम सभी ने मिलकर एक दिन यह सपने देखे थे दीनदयाल फाउंडेशन का सेवा कार्य पूरे भारत में पहुंचाया जाए और आज आप लोग देख सकते हैं सपना पूरा होते दिख रहा है भारत के विभिन्न राज्यों में दीनदयाल फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी अपने सेवा कार्य के लिए तैयार हैं और लगातार सेवा दे रहे हैं। आने वाले समय में एक भी गांव एक भी क्षेत्र एक भी जिला एक भी प्रदेश अछूता नहीं रहेगा जहां पर दीनदयाल फाउंडेशन की सेवाएं ना पहुंचे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय व उपाध्यक्ष अमित द्विवेदी के कुशल निर्देशन में पूरे भारत में सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। आपको पता है कि हाड मांस से बनी शरीर एक दिन मिट्टी में तब्दील हो जाएगी लेकिन हमारे द्वारा किए गए कर्म सदैव लोगों में प्रेरणा के विषय बने रहेंगे। आप लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा सा समय निकाल कर जरूरतमंदों की सेवा के लिए जरूर आगे आएं और अपने इस जीवन को कृतार्थ करें।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Pqdgl8
Tags
recent