नया सबेरा नेटवर्क
वसई: श्री नरसिंह के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल द्वारा डॉक्टर्स कवि सम्मेलन– 2021 का भव्य आयोजन किया गया। वसई, विरार और नालासोपारा परिसर में रहने वाले डॉक्टरों के लिए यह अनोखा कार्यक्रम रहा, जिसमें न सिर्फ डॉक्टरों ने कविताएं प्रस्तुत की अपितु कार्यक्रम की अध्यक्षता से लेकर निर्णायक की भूमिका करने वाले सभी डॉक्टर थे। नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि कवि हृदय रखने वाले डॉक्टर्स को एक प्लेटफार्म देने की दिशा में मेडीकल कॉलेज द्वारा, कलास्पर्श की स्थापना की गई है। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता स्त्री रोग तज्ञ श्रीमती रितुजा दुबे ने किया। कविता पाठ करने वाले डॉक्टरों में नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर संजय मांजलकर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ तुषार मसूरकर, डॉ सुरेश पाटिल, डॉ रोहिणी पाटिल, डॉ सौम्य रंजन पांडे, डॉ. सुरेखा धनावडे, डॉ रेणुका पाटिल, डॉ अपर्णा निजाई ,डॉ मोना त्रिवेदी ,डॉक्टर सेलिन ,डॉक्टर श्रीकांत सिंह ,डॉक्टर श्रीराम दहातोंडे , डॉक्टर सूरज गायकवाड ,डॉक्टर सत्य प्रकाश राजपूत, डॉक्टर मोहित पंडित, डॉक्टर स्वाति भींगारे का समावेश रहा। अंत में डॉक्टर ओम प्रकाश दुबे ने उपस्थित सभी डॉक्टरों का आभार माना।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3vk2AF9
Tags
recent