नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के सभागार में भाजपा सरकार द्वारा चलायी जा रहे योजनाओं एवं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ पाने वाले पुरुषों व महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती शशि मौर्या व अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से पात्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शशि मौर्य ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चार साल का शासन काल बेमिसाल रहा। अन्त में नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ने आगुंतकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं भूमि विकास बैंक की डायरेक्टर पुष्पा शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, महामंत्री रंजीत गुप्ता, महेन्द्र विजय शुक्ल, राम नारायण साहू, सभासदगण आलोक गुप्त, धर्मेंद्र सिंह, सूर्य लाल जायसवाल , गणेश गुप्ता, दीपक मोदनवाल, राजेंद्र कुमार, रामयश पटेल, विजय बहादुर जायसवाल, दीपा जायसवाल, प्रभात तिवारी, नगर पालिका के अवर अभियन्ता सिविल हरि जी वर्मा, अवर अभियन्ता जलकल शिवानन्द वास्को, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, ज्ञान प्रकाश पटेल, विनीत त्रिवेदी, बृज किशोर यादव, आलोक गुप्ता, मनीष साहू आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3f3iHBd
Tags
recent