नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व सभासद प्रदीप जायसवाल ने सपरिवार जाकर अपना जन्मदिन मनाया। नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल व बच्चों ने भी उनके जन्मदिन पर कस्तूरबा के छात्राओं को उपहार दिये और उनके द्वारा बच्चों को स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि व सभासद प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम जरूरतमंद बच्चों के बीच उनकी मदद कर रहे हैं। साथ ही यहां आकर मुझे काफी आत्मिक सुख मिला। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के एक क्लास को टैक्स बेंच देने की घोषणा की। पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करना वास्तव में समाज की आने वाली पीढ़ी को अच्छा माहौल देने का कार्य है। इस अवसर पर ईओ दिनेश कुमार, जेई दीपिका रानी, लेखाकार सुरेश मौर्य, आरआई सुरेंद्र वर्मा, लिपिक श्रीराम शुक्ला, अवधेश आदि उपस्थित रहे। आभार एकता नीलम ने व्यक्त किया।
Ad |
Ad |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3qe98Bm
0 Comments