नया सबेरा नेटवर्क
भारत का क्या है दम।
जो भी है अभूतपूर्व
नहीं है किसी से कम।।
भारत की भारती ने
है दिखाया भव्य रूप।
दुनिया है देख रही
भारत का नव स्वरूप।।
आया आज भारती का
बेटा इक महासपूत।
करता है कार्य ऐसे
जैसे बजरंग- दूत।।
दुनिया तबाह आज
जब विष कोरोना से।
उसकी आवाज आह्वान
बन जाती है।।
लोग खुद ब खुद
बन सैनिक खड़े हुए हैं।
ताली और थाली से
गगन गूँज जाता है।।
अस्त- व्यस्त हो गया
समग्र संसार जब।
तब भी देखो भारत की
भित्ति मजबूत है।।
तिस पर आ गया है
शक्ति का पवित्र पर्व।
जिस पर आज हर
भारती को गर्व है।।
शम, दम, नियम का
यहाँ बोलबाला मित्र।
है विचार आचरण में
सदा से प्रधान ही।।
सभी के है सुख की
तमन्ना यहाँ वेद में।
सभी हों नीरोग ऐसी
सुमति हमारी है।।
राम- कृष्ण की बनायी
सृष्टि में है विश्वास।
कर्म है प्रधान, आस
दूसरी न करिये।।
राह पर राही बन
सत्य के ही चलिये।
जेहिं विधि रहे राम
तेहिं विधि रहिये।।
- पुष्कर प्रधान, द्रोणीपुर, जौनपुर।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2P7UfDu
Tags
recent