नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में आयोजित स्वागत समारोह में डा. अमित यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व एवं सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री डा. केपी यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव के सानिध्य में बरसठी क्षेत्र के सिरौली निवासी रामबली अध्यापक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ राधेश्याम लेखपाल, धरम सिंह यादव अध्यापक, सूरज वर्मा, घनश्याम वर्मा, बटुक नाथ गौड़, अवधेश यादव, राज बहादुर यादव, राजेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, राहुल विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, सलामत अली, अकरम अली, बिरजू राम, किशोरी लाल, शिवशंकर गौतम, शिवाधर अध्यापक, लाल बहादुर यादव, संजय यादव, मानिकचंद यादव, मुलायम गौतम, प्यारे लाल, खदेरू मास्टर, वीरेन्द्र गौतम, जंग बहादुर यादव, मुन्ना लाल यादव, तेज बहादुर यादव, आनन्द पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, सुख निधान दुबे, अशोक दुबे, सुरेन्द्र दुबे, लालमन यादव, दूधनाथ यादव, सुधई राम यादव, राज बहादुर यादव, आदमपुर, पूर्णमासी यादव पूर्व प्रधानाचार्य, शेर बहादुर यादव अध्यापक, जोगेश यादव चमरहा, जयशंकर यादव, राजेन्द्र यादव पूर्व प्रधान चमरहां, अभिमन्यु पाठक, नरेन्द्र यादव गहरपुर, कैलाश प्रधान बनकट, महेन्द्र यादव धनापुर, अजय यादव एडवोकेट धनापुर ने समाजवादी पार्टी का दामन पकड़ा। इस पर उपस्थित सपाजनों ने परिवार के नये सदस्यों का माल्यार्पण करके स्वागत किया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3bp629e
Tags
recent