नया सबेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के तखागंज बाजार में चल रहे सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन आयोध्या धाम से चलकर आये कथा व्यास परमश्रद्धेय संत उमादास जी महाराज ने उपस्थित कथा श्रोताओं को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का सुंदर वर्णन कर भाव विभोर कर दिया। इसके पूर्व राजनाथ निगम, भैयालाल गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता आदि लोगों ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जय माँ काली मंदिर के सानिध्य में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन पंडाल को भव्यतम रूप से सजाया गया व मनमोहक झांकियों की अद्भुत प्रस्तुति हुई। कथा सुनाते हुए पूज्य उमादास जी महाराज ने कहा कि आयोध्या में अवतरित हुए भगवान श्री राम का दर्शन करने के लिए देवाधिदेव भोले शंकर को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। जन्मोत्सव पर उपस्थित श्रोताओं ने नृत्य करने के लिए बेबस दिखे तो वहीं पूज्य कथा व्यास उमादास जी महाराज ने बधाई गीत जनम लियो रघुरैया, अवध में बाजे बधैया... गाकर लोगों को जन्मोत्सव का बधाई दिया। इस दौरान मौजूद भक्तों ने खिलौने व चाकलेट को लूटाकर प्रसन्नता व्यक्त किया अंत मे प्रदीप गुप्ता के तरफ से प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य यज्ञमान भैयालाल साहू, जगमोहन साहू, राजनाथ निगम, बृजमोहन गुप्ता, शनि निगम, विकाश निगम, श्री राम जानकी मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के महंत सर्वेश जी महाराज, अभयराज यादव, रूपधारी, सेठलाल, डॉ राजेश गुप्ता, डब्लू, जियालाल, नागेंद्र शर्मा, सजू, राजा, पिंटू, सुशील निगम, अमर गुप्ता, राजन शेरबहादुर गुप्ता,अमन, हकड़ू सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3bLMRW4
0 Comments