नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर: बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों के विभिन्न मांगों के संदर्भ में उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय महामंत्री/जिलाध्यक्ष जौनपुर अनिल यादव के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी जौनपुर एवम् जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर को एक ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों में जिला मंत्री डॉ0 भानु प्रताप राव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष कप्तान, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव एवम् बृजेश निगम, मंत्री बदलापुर राय साहब यादव, अध्यक्ष जलालपुर योगेश सरोज, मंत्री खुटहन वीरेंद्र प्रसाद, संगठन मंत्री खुटहन नवीन शर्मा, संगठन की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गौरव यादव, विनोद यादव आदि अध्यापक शामिल थे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3qQyiGn
Tags
recent