Adsense

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 48 मरीजों की मौत, 12,787 नये मामले | #NayaSaberaNetwork

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 48 मरीजों की मौत, 12,787 नये मामले | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि हुई है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,787 नये मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधिके दौरान 48 की महामारी से मौत हो गई। अपर मुख्‍य सचिव, स्‍वास्‍थ्‍य, अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12,787 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6,76,739 हो गई है। उन्होंने बताया कि महामारी से और 48 लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़ कर 9,085 पहुंच गई। प्रसाद के मुताबिक राज्‍य में पिछले 24 घंटे में 2,207 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से घर भेज दिया गया और अब तक कुल 6,08,853 संक्रमितों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,801 है, जिनमें 32,900 संक्रमित पृथक वास में तथा 991 निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। शेष मरीजों का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक दो लाख 12 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक तीन करोड़ 65 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 4,059 नये मामले सामने आये और 23 मरीजों की मौत हो गई। इसी अवधि में प्रयागराज में 1,460, वाराणसी में 983, कानपुर नगर में 706 और गोरखपुर में 422 नये मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार कानपुर नगर में छह, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर और मुजफ्फरनगर में दो-दो संक्रमितों की मौत हो गई।

*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 8853746551, 9415896695*
Ad

*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



*Ad : होली और शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा। 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा। वापसी में 0% कटौती राहुल सेठ 09721153037 जितना शुद्धता | उतना ही दाम विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3t9t4aE

Post a Comment

0 Comments