नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई, मछलीशहर विधायक जगदीश सोनकर व मल्हनी विधायक लकी यादव ने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग को अपनी निधि से 25-25 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की है। कोरोना वायरस महामारी से जिस तरह जनपद की जनता ऑक्सीजन, बेड के लिये तड़प तड़प कर मरने को विवश हैं। वहीं जनता को सही स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो सके इसके लिये उन्होंने अपने विधायक निधि से यह सराहनीय कार्य किया। ताकि लोगों का सही इलाज हो सके। उनको बेड और ऑक्सीजन मिल सके। जब कोरोना वायरस का प्रथम चरण आया था तो शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई प्रदेश के सर्वप्रथम विधायक थे जिन्होंने अपने विधायक निधि से धन आवंटन कर उत्तम स्वास्थ्य के लिये सराहनीय पहल किया था जो एक मिसाल बना। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता लगातार जनता की मदद में कार्य कर रहे हैं। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने दी है।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
AD |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3tZk2gS
Tags
recent