Adsense

असमय में ही कोरोना ने छीन लिया युवा पत्रकार रामकुमार को | #NayaSaberaNetwork

असमय में ही कोरोना ने छीन लिया युवा पत्रकार रामकुमार को | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के युवा पत्रकार रामकुमार जायसवाल को कोरोना महामारी ने असमय में ही छीन लिया। बुधवार को सुबह उपचार के दौरान उनके मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय नगर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग स्तब्ध रह गए और पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। मालूम हो कि क्षेत्र के कमालपुर रेलवे फाटक निवासी क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी धर्मराज जायसवाल के सबसे छोटे पुत्र एवं दीवानी अधिवक्ता संघ के आडिटर शरद जायसवाल के छोटे भाई रामकुमार जायसवाल (40 वर्ष्ज्ञ) कई शोसल मीडिया चैनलों एवं समाचार पत्रों में काम करते थे। वह न्यूज फायर इण्डिया नामक अखबार के सम्पादक भी थे। पिछले 4 दिनों से बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार आक्सीजन लेबल कम होने के बाद परजिनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को सुबह उनकी मौत हो गयी। श्री जायसवाल के निधन की सूचना मिलते ही परिजनों सहित नगरवासियों, पत्रकारों सहित अन्य लोगों में हड़कम्प मच गया। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह, पत्रकार जेएन ओझा, मो0 जफर खान, फहीम अंसारी, नानक चन्द्र त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, राकेश मौर्या, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, तहसील व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विश्वामित्र टण्डन, नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल, सभासद आलोक गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता आर्किटेक्ट, राजीव केशरी, अनिल तिवारी आदि ने श्री जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता व सामाजिक जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad
 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3u5z8l2

Post a Comment

0 Comments