नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के युवा भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह फंटू त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिये निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी सन्तोष सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुंगराबादशाहपुर विकासखण्ड में जहां भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से सात या आठ प्रत्याशी आपस में एक-दूसरे को चुनौती देने का दावा कर रहे हैं। वहीं मुँगराबादशाहपुर विकासखण्ड के पवारा क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिये अन्य प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस लिये जाने के कारण एकमात्र प्रत्याशी सत्येन्द्र सिंह बचे जिससे उनका निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। भाजपा नेता सत्येन्द्र सिंह फंटू ने बताया कि पवारा क्षेत्र से पूर्व प्रधान राजेश दुबे मटरु के प्रयास से निर्विरोध निर्वाचित हुआ। गौरतलब है कि मुंगराबादशाहपुर ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए पूर्व विधायक विनोद सिंह के पुत्र भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह प्रबल दावेदार हैं। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कई वर्षों तक ब्लाक प्रमुख के पद पर रहते हुए क्षेत्र में विकास किया और बतौर विधायक मछलीशहर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दिया है।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Q4Arlg
Tags
recent