नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी चेत नारायण सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह एवं जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने श्रीमती निर्मला के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कष्ट को सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना किया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3aG7EL8
Tags
recent