Adsense

अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज का होली मिलन सम्पन्न | #NayaSaberaNetwork

अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज का होली मिलन सम्पन्न | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के रशीदाबाद विशेषरपुर में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) गुलाब चन्द प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति एवं प्रजापति संतराम बी.ए. के सपनों को पूरो करने के लिये अपने बच्चों को शिक्षित करें। विशिष्ट अतिथि अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल प्रजापति एवं विजय प्रजापति ने कहा कि डा. रत्नप्पा कुम्भार जी का संविधान बनाने में विशेष योगदान रहा है। हमें जय रत्नप्पा जी का सम्बोधन करके हर कार्य को प्रारम्भ करना चाहिए। सोमारू राम प्रजापति व अजय प्रजापति एडवोकेट ने शिक्षा व एकता पर विशेष बल दिया। भागीदारी पार्टी पी. के जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति ने अपने जीवनकाल में कहा था कि 21वीं शताब्दी सन् 21 से भारत में कुम्भार क्रांति आयेगी। आज हमारा समाज राजनीति और शिक्षा की तरफ आगे बढ़ रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब प्रजापति समाज के लोग ऊंचे पदों पर विराजमान होंगे और प्रजापति समाज को सम्मानित नजरों से देखा जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति ने किया। संचालन अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष व चक्रदूत समाचार-पत्र के सम्पादक महेन्द्र प्रजापति ने आये लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यापक संजय प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति, प्रेमचन्द प्रजापति, रतन प्रजापति, दूधनाथ प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, रमेश प्रजापति, गोरख प्रजापति, अभिमन्यु प्रजापति, पवन, सार्थक आदि उपस्थित रहे।

*ADMISSION OPEN : ST XAVIER SCHOOL | Nur. to IX & XI | NO ADMISSION FEE UP TO STD. VIII | An English Medium Co-educational Institution | email: stravienaunouromal.com | web : www.stxavieriaunpur.com | Jaunpur Campus : Harakhpur, Near Shakarmandi Police Chowki Contact : 9235308088, 6393656156 | Gaurabadshahpur Campus : Pilkhini, Bari Road, Jaunpur*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3t2TAm4

Post a Comment

0 Comments