महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ गायकवाड के निधन पर शोक की लहर | #NayaSaberaNetwork

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री एकनाथ गायकवाड के निधन पर शोक की लहर | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे एकनाथ गायकवाड (80) का आज दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में कोरोना के चलते निधन हो गया। दक्षिण मध्य मुंबई से दो बार सांसद तथा धारावी से तीन बार विधायक रहे रहे एकनाथ गायकवाड ,महाराष्ट्र के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल रहे। उनकी बेटी वर्षा गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री हैं। एकनाथ गायकवाड मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे थे । एकनाथ गायकवाड के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि स्व. एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की राजनीति के शिखर पुरुष रहे। समाज के सभी वर्गों में उनकी समान लोकप्रियता रही। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उनके निधन से उन्हे गहरा आघात लगा है। यदि वे संक्रमित ना होते तो उनका अंतिम दर्शन करने जरूर जाते। उन्होंने गायकवाड परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें यह सदमा बर्दाश्त करने की ताकत दे। मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ. किशोर सिंह ने स्व. एकनाथ गायकवाड के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी विनम्रता, कार्यशैली, सादगी और लोकप्रियता बेजोड़ रही। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्हें करीब से देखने और जानने का अवसर मिला। वे सच्चे अर्थों में महामानव रहे।

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3eDsmwu
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534