![]() |
एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे और विजय सिंह कौशिक। (File) |
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई हिंदी पत्रकार संघ कार्यकारिणी के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष सहित 11 पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। 10 अप्रैल को आयोजित संस्था के ऑनलाईन वार्षिक सर्व साधारण सभा (एजीएम) में चुनाव निर्णय अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह ने इसकी घोषणा की।
उन्होंने बताया कि बीते 19 जनवरी को घोषित चुनाव के बाद सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुए थे, इसलिए अध्यक्ष सहित सभी 11 पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ है। आदित्य दुबे अध्यक्ष, विजय सिंह 'कौशिक'- महासचिव, विनोद यादव-उपाध्यक्ष, अभय मिश्र- सचिव, राजकुमार सिंह- संयुक्त सचिव व सुरेन्द्र मिश्र-कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं।
इसके अलावा हरिगोविंद विश्वकर्मा, सैयद सलमान, अखिलेश तिवारी, अखिलेश मिश्र व अशोक शुक्ला कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। सभी पदाधिकारियो का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3seTeaC
Tags
recent