- फेमिना मिस इंडिया 2015 की कॉन्टेस्ट रही हैं दीक्षा सिंह
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले से पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा कर देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली जौनपुर की बेटी व मिस इंडिया 2015 की कंटेस्टेंट और मॉडल दीक्षा सिंह ने चुनाव में बॉलीवुड का तड़का लगा दिया है। डेढ़ माह पूर्व उनका एक वीडियो लगभग पांच करोड़ लोगों ने देखा, वह बॉलीवुड के फेमस सिंगर दर्शन रावल के साथ बाइक से घूमती नजर आयी। यह कोई और वीडियो नहीं बल्कि उनका म्यूजिक वीडियो है। दर्शन रावल के नये सिंगल ट्रैक Rabba Mehar Kari में वह खूब जंच रही हैं। वीडियो देखने के बाद आपको उनकी एक्टिंग का भी अंदाजा लग जाएगा कि वह कितनी अच्छी एक्टिंग कर रही हैं।
![]() |
| Source : Instagram |
फरवरी 2021 में रिलीज हुआ वीडियो
फेमस सिंगर दर्शन रावल संग मिस इंडिया 2015 की कंटेस्टेंट और मॉडल, अभिनेत्री दीक्षा सिंह का म्यूजिक वीडियो 18 फरवरी 2021 को यूट्यूब पर लांच हुआ। शुरूआती कुछ घंटों में भी यह वीडियो वायरल हो गया और करीब पांच करोड़ से भी अधिक लोगों ने इसे देखा और प्यार दिया।
गांव में की तीसरी कक्षा तक पढ़ाई
जौनपुर में हुए पत्रकारवार्ता में दीक्षा सिंह ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह प्रतियोगिताओं और राजनैतिक डिबेट में काफ़ी हिस्सा लेती थीं। ऐसे में वह चुनाव जीत कर गांव में कुछ बदलाव के विचार के साथ आई हैं। दीक्षा बख्शा विकास खंड क्षेत्र के चितौडी गांव की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि तीसरी तक की पढ़ाई इसी गांव से की है, फिर उसके बाद वह अपने पिता जितेंद्र सिंह के साथ मुंबई और गोवा चली गई थीं।
![]() |
| Source : Instagram |
ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाते हैं पिता
दीक्षा के पिता जितेंद्र सिंह राजस्थान और गोवा में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाते हैं। ऐसे में दीक्षा अक्सर अपने पिता के साथ गांव आती-जाती रहती थीं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने देखा कि आज भी ज़िला जौनपुर विकास से कोसों दूर है। इसलिए ज़िला पंचायत चुनाव में बदलाव के विचारों के साथ आई हूं। दीक्षा जब बी ए सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी तब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2015 में हिस्सा लिया था।
![]() |
| Source : Instagram |
कई एल्बम सॉन्ग में आ चुकी हैं नजर
दीक्षा ने वार्ड संख्या 26 बक्शा से ज़िला पंचायत का पर्चा ख़रीदा है और उन्होंने इसके लिए ज़मानत राशि भी जमा कर दी है। दीक्षा इस चुनाव के लिए गांव-गांव जाकर मतदाताओं से वोट मांगेंगी। राजनीति में एंट्री लेने से पहले दीक्षा इस साल फरवरी में रिलीज़ एल्बम सॉन्ग 'रब्बा मेहर करें' में नज़र आ चुकी हैं। इस गाने में उनके अपोज़िट दर्शन रावल नज़र आए थे। इसके अलावा उन्होंने फ़िल्म इश्क़ तेरा की कहानी भी लिखी है। वहीं बात करें एड फ़िल्मों की तो वह पैंटीन, पैराशूट ऑयल, और स्नैप डील से लेकर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापनों में नज़र आ चुकी हैं। आने वाले दिनों में वह वेब सीरीज़ में भी नज़र आएंगी।
ऐसे हुई दीक्षा सिंह की राजनीति में एंट्री
दीक्षा सिंह से पहले उनके पिता जितेंद्र सिंह राजनीति में एंट्री करना चाहते थे, लेकिन यह सीट उन्हें नहीं मिली। दरअसल जितेंद्र सिंह काफ़ी दिनों से ज़िला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं। वह पिछले एक साल से गांव-गांव घूम कर प्रचार-प्रसार कर रहे थे, लेकिन आख़िरी वक़्त पर ज़िला पंचायत सदस्य की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई। जिसके बाद जितेंद्र सिंह की बेटी दीक्षा सिंह इस चुनाव के लिए उतर गईं। बता दें कि जौनपुर में ज़िला पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान 15 अप्रैल को होने हैं। इसके अलावा नामांकन पत्र दाख़िला 3 और 4 अप्रैल को होना है।
![]() |
| Source : Instagram |
सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करते हैं हज़ारों लोग
दीक्षा सिंह को सोशल मीडिया पर हज़ारों लोग फ़ॉलो करते हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 263k हैं और वह अक्सर अपनी ख़ूबसूरत फ़ोटोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक्स में ही दीक्षा ने कई तस्वीरें शेयर की है। वहीं दीक्षा दिव्या कुमार खोसला के एल्बम सॉन्ग 'तेरी आंखों में दिखता है प्यार' में भी नज़र आ चुकी हैं। fbb फेमिना मिस इंडिया 2015 की फाइनलिस्ट दीक्षा सिंह Cinnamon मिस बॉडी ब्यूटीफुल के लिए टॉप 5 फाइनलिस्टों में से एक हैं।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2OmzYdF
Tags
recent





![*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386* *Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjXYo9ZhVn9hyRIg7AJc19B0F3-_08nun69OrEggEu9Hte_oTxh__mOpyjMNavtWEztv1ywXuHkaA48Ydo5olda44h575t0cFfybCgm6qcI4fwlG4VMg5rlDEtrXMi7qAmMPTJ_2VXcsUU/w254-h320-rw/OTHER+NEW+DESIGN+pis+22-03-2021+jpg.jpg)

