रोने लगा है! | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क

नया  वैरिएन्ट  धोखा  देने  लगा  है,
नित्य, नया  अवतार  लेने  लगा  है।
पकड़  में  न आता  ये  आसानी  से,
अंदर फेफड़े में यह  छिपने लगा है।
देखता  जहाँ  भीड़भाड़वाली जगह,
छिपकर  वहीं से वार  करने लगा है।
देखता किसी को  बे-मास्क का जब,
आसान शिकार उसे समझने लगा है।
हल्के में न  लो ,  वैरिएन्ट  को  यारों!
ये जीवन का पर भी कतरने लगा है।
जीवन  की नदी रोज  सूखने लगी है,
धोखा का  पानी फिर बहने  लगा है।
मौत की आहट  अब सुनाई  न  देती,
घर की दहलीज तक पहुँचने लगा है।
चीख,चीत्कार,मातम इसके खिलौने,
छिपकर  रैलियों  में  डसने  लगा  है।
जब से  सुना न  लोग निकलेंगे बाहर,
थमी इसकी  हँसी और  रोने  लगा है।
शादियों का मौसम औ वो बैंड बाजा,
दूल्हे का  घर   फिर  सजने  लगा  है।
महकेगी  दुनिया मोहब्बत  को पाकर,
 उछल-कूद  फिर  दिल करने लगा है।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/32oI5ti

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534


Previous Post Next Post