नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। वीकेण्ड लॉक डाउन के दौरान जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्र की निगरानी में रविवार को नगर के मुख्य मार्गों पर सेनेटाइजेशन का कार्य किया गया। देखा गया कि भंडारी रेलवे स्टेशन, शहर कोतवाली, अटाला मस्जिद, चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, रोडवेज, लाइन बाजार, जिलाधिकारी आवास तक सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा द्वारा विशेष अभियान चलाकर नगर के नालों एवं नालियों की सफाई का भी अभियान कार्य करवाया गया। वहीं मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी द्वारा लोगों से अपील किया गया कि वह बिना वजह घर से बाहर न निकलें। सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें एवं प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर उपरोक्त अधिकारियों के अलावा नगर पालिका के उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, अवधेश चंद यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3niKMXf
Tags
recent