नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: बोरीवली के वरिष्ठ समाजसेवी मोतीराम मिश्रा का आज निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मोतीराम मिश्रा के निधन पर समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय मोतीराम मिश्र समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय रहे। उनके निधन से समाज को एक बहुत बड़ी क्षति हुई है। उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे ने कहा कि मोतीराम मिश्र का जाना पूरे समाज के लिए बहुत दुखद है। वे हमेशा एक अच्छे व्यक्ति के रूप में जाने जाते रहेंगे। भारतीय सद्विचार मंच के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी ने मोतीराम मिश्र के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें महान व्यक्तित्व वाला इंसान बताया। आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा, मानिकचंद यादव, सुजीत कनौजिया आदि ने भी मोतीराम मिश्र के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Q4bLcT
Tags
recent