Adsense

बाइक एजेंसी से लाखों की चोरी | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के राम नगर अरसिया मोड़ पर स्थित एक बाइक एजेंसी से चोरों ने लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अतरौड़ा गांव निवासी अरविंद सिंह  की उक्त स्थान पर बाइक एजेंसी है। नित्य की भांति सोमवार की शाम को भी वे एजेंसी बन्द कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब अपने कर्मचारी के साथ एजेंसी खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ देखकर अवाक रह गये। शटर खोलकर अन्दर घुसने पर देखा कि पीछे लगी हुई लोहे की खिड़की भी टूटी हुई थी। एजेंसी में रखा गया 3 मोटर,लैपटॉप, कीबोर्ड,माउस,स्टेप्लाइजर,पंखा तथा अन्य मोटर पार्ट समेत लगभग दो लाख की सम्पत्ति चोरी हो गयी। पीडि़त ने घटना की तहरीर थाने पर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

*Ad : वार्ड संख्या 14 सुईथाकला जौनपुर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती कमला सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर की तरफ से क्षेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं* Ad
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3gDfp8u

Post a Comment

0 Comments