Adsense

वक्त की आवाज के लिए | #NayaSaberaNetwork

वक्त की आवाज के लिए | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

जिंदगी के सफर में
===============

*जिंदगी के सफ़र में झमेले बहुत ‌हैं
लूट और फूट की आंधियां चल रही
रोशनी के लिए पर शमां जल रही है।
कारवां‌‌ में लुटेरों के‌ मेले बहुत ‌हैं।
जिंदगी के‌ सफ़र में झमेले बहुत ‌हैं।
आओ साथी!मगर‌ साथ मिलके चलें
हर अंधेरे को रौशन करें संग जलें।
आओ साथी ‌की जीवन है‍ एक ‍‌यात्रा
जिसमें दुश्वारियों के ये रेले बहुत हैं।
जिंदगी के‌ सफ़र में झमेले बहुत ‌हैं।
उस विधाता का सुंदर ये संसार है
ये संसार ही अपना घर बार है।
अपने सत्कर्मों से इसको रौशन करें
ग़म नहीं साथ सबका मिले ना मिले।
हम जलें दीप सा,हम अकेले बहुत हैं
जिंदगी के‌ सफ़र में झमेले बहुत ‌हैं।
जीवन एक यात्रा हम मुसाफिर बडे़
नित नई ख्वाहिशों के शिखर पर चढ़ें।
दुःख हो सुख हो सदा हम हंसकर बढ़ें
पर जिधर भी बढ़ें रोशनी ले बढ़ें।
ग़म नहीं ग़र अंधेरों के मेले बहुत ‌हैं
जिंदगी के सफ़र में झमेले बहुत ‌हैं।
हम जिधर भी बढ़ें रोशनी ले बढ़ें
ग़म नहीं ग़र अंधेरों के मेले बहुत ‌हैं।
जिंदगी के‌ सफ़र में झमेले बहुत ‌हैं।
                स्वरचित, मौलिक
                डॉ मधु पाठक
                राजा श्रीकृष्ण दत्त
                स्नातकोत्तर महाविद्यालय
                 जौनपुर, उत्तर प्रदेश।       

\
*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3gjNaeN

Post a Comment

0 Comments