नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। संत निरंकारी मंडल के प्रधान तथा मिशन के समर्पित गुरसिख पूज्य गोविंद सिंह का जालंधर (पंजाब) में अपने इस नश्वर शरीर का त्याग कर निरंकार प्रभु में विलीन हो गये। उनकी उम्र लगभग 86 वर्ष बतायी गयी। यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि श्री सिंह का जन्म 20 जुलाई 1935 को जिला झेलम (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनके तप-त्याग एवं असाधारण योगदानों को मिशन के इतिहास में हमेशा सदैव ही याद किया जाएगा। बाबा गुरबचन सिंह द्वारा बनाई गई 51 सदस्यों की वर्किंग कमेटी के श्री सिंह संस्थापक एवं चेयरमैन थे। वर्ष 1987 में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने उनको संत निरंकारी मंडल के जनरल सेक्रेटरी के रूप में मनोनीत किया था। आपके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
Ad |
Ad |
AD |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3aENeSD
0 Comments