नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी तथा पूर्व उपाध्यक्ष इन्दु प्रकाश तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, संगठन महासचिव वेणुगोपाल,महाराष्ट्र कांग्रेस तथा मुंबई कांग्रेस के प्रभारी एच के पाटिल , मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप तथा मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा को पत्र लिखकर पार्टी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को उपेक्षित तथा साइड लाइन करने की शिकायत की है। इन्दु प्रकाश तिवारी 1978 से कांग्रेस में हैं। मुंबई कांग्रेस की पिछले दिनों घोषित कार्यकारिणी में इंदु प्रकाश तिवारी को उपाध्यक्ष पद से हटाकर सचिव बना दिया गया। आमतौर पर कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं को प्रमोशन देकर आगे बढ़ाने का काम करती रही है। इन्दु प्रकाश तिवारी को डिमोशन किए जाने से उनके साथ साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी स्तब्ध है। सभी मानते हैं कि इन्दु प्रकाश तिवारी के साथ अन्याय हुआ है। विनम्र और शालीन इंदु प्रकाश तिवारी मुंबई कांग्रेस के लोकप्रिय पदाधिकारियों में शामिल रहे हैं। यद्यपि वे खुद को कांग्रेस का सिपाही ही मानते रहे हैं। पत्र में इंदु प्रकाश तिवारी अपने डिमोशन को कांग्रेस की परंपरा तथा संस्कृति के प्रतिकूल बताया है। उन्होंने पुराने कांग्रेसियों को सम्मानजनक स्थान दिए जाने की अपील करते हुए कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसियों के योगदानों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ujqX4t
Tags
recent