नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। जनसेवा समर्पण और त्याग ही राजनीति का मूल आधार है। क्षेत्र के लोगों की भावनाओं का सम्मान ही जीत का मूलमंत्र है। उक्त बातें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखण्ड सुइथाकला के भगासा गांव निवासी तथा वार्ड संख्या 14 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विजय विक्रम सिंह (सोनू सिंह) ने चुनाव प्रचार के दौरान कही। प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने बताया कि सत्यनिष्ठा, देशप्रेम, नैतिकता एवं मानवता का संकल्प लेकर क्षेत्र का विकास एवं सबके सम्मान की रक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प होकर कर्तव्य पथ पर अग्रसर हूँ। जनता के सम्मान की रक्षा, क्षेत्र का सर्वांगीण विकास तथा जन समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता होगी।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ueqMqQ
Tags
recent