नया सबेरा नेटवर्क
महराजगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम एवं गिरफ्तारी, बरामदगी तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगों के अनावरण के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण/निर्देशन में उपनिरीक्षक संतोष राय थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में क्षेत्र के नहर पुलिया से अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र कलामू निवासी बसहरा कला थाना महराजगंज के कब्जे से करीब 2 किलोग्राम गाँजा की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में संतोष राय थानाध्यक्ष थाना महराजगंज के अलावा वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, आरक्षी हरेन्द्र राजभर, गोविन्दा चौहान, प्रवीण चौबे शामिल रहे।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fydeRc
0 Comments