Adsense

क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था द्वारा 250 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भेंट | #NayaSaberaNetwork

क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था द्वारा 250 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भेंट | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: वैश्विक महामारी कोविड-19 की दुसरी लहर ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है। कोरोना वायरस की दुसरी लहर में सबसे ज्यादा युवा संक्रमित हो रहें और उनमें से कुछ की जाने चली जा रही हैं। इस महामारी के रोकथाम के लिए केंद्र व राज्य सरकारों को ओर से अनेक उपाय किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 संक्रमण के फैलने से रोकने हेतु अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरे प्रदेश को लाक डाउन  किया गया है। जिसकी वजह से अनेक दुकानें व कार्यालय बंद पड़े हैं।जिसकी वजह से तमाम लोग बेरोजगार होकर घर में बैठे हैं। जिसके कारण अब उन सभी के लिए जीवनयापन की समस्या पैदा हो गई है। वहीं हर दिन कमाने खाने वाले लोगों को अब अपने परिवार के लिए दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराने में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।  इन सभी समस्याओं को देखते क्षेत्रीय गौरव सेवा संस्था के तत्वाधान में अनिल निर्भय सिंह (समता बैंक) व संस्था के अन्य सदस्यों के सहयोग से मुंबई के कांदिवली पूर्व के जानू पाड़ा वैभव  नगर में 250 जरूरतमंदों में खाद्य सामग्री भेंट किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था के संस्थापक सुधाकर सिंह विशेन, अनिल निर्भय सिंह, भाजपा मुंबई प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, एच.एन.सिंह (प्रताप बैंक), वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, एडवोकेट विनोद सिंह, डॉ.मयंक सिंह, संदीप त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, संदीप सिंह व राकेश सिंह इत्यादि मान्यवर उपस्थित रहे।


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fKfSDU

Post a Comment

0 Comments