#Bhojiwood : 'बहु बहु कहेली' में प्रियंका-नीलम ने किया दर्शकों को मदहोश





नीलम-प्रियंका का 'बहु बहु कहेली' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज





'बहु बहु कहेली' में दिखा नीलम का दर्द, प्रियंका की आवाज का चला जादू





वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से पॉपुलर सिंगर प्रियंका सिंह और भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सेंसेशन नीलम गिरी का नया सांग रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने के बोल भी हर बहु को ध्यान में रखकर लिखे गए हैं। जो कुछ इस प्रकार है 'बहु बहु कहेली'। प्रियंका सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी जब भी भोजपुरी इंडस्ट्री में आती है तो वो धमाल मचा ही देती है। इस वीडियो सांग में नीलम का परफॉर्मेंस भी लाजबाव है। 'बहु बहु कहेली' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जो रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। इस सांग को महिला वर्ग का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।





'बहु बहु कहेली' गाने के मेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ये सांग अब तक का बेहतरीन सांग है। जो महिला दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। और इसे महिला दर्शक बड़े ही चाव से देख व सुन रहे है। जहाँ तक प्रियंका और नीलम की जोड़ी का सवाल है जब भी दोनों का कोई भी गाना आता है, रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। साथ ही इनके गाने मिलियन्स व्यूज पर कर जाते हैं। गाने को सफल बनाने के लिए सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद।





इस सांग का पोस्टर जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, नीलम गिरी के फैन्स के लाइक आने शुरू हो गए और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में फैन्स के रिएक्शन भी कमाल के आ रहे हैं। लोग इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने में नीलम गिरी एक बहु के रूप में साड़ी में दिखाई देने वाली हैं। पोस्टर में सास की भी एक तस्वीर है यानि वीडियो सास बहू के ऊपर फ़िल्माया गया लगता है।





नीलम गिरी ने कहा कि जब मुझे ये सांग ऑफर किया गया तो मैंने गाने के बोल सुनकर तुरन्त ही हां कर दी और प्रियंका सिंह की आवाज मेरे ऊपर परफेक्ट बैठती है। उनके गाये हुए सांग युवाओं में बहुत ही ज्यादा पॉपुलर है।





प्रियंका सिंह ने इसे विशेष शैली में गाया है जबकि वीडियो में नीलम गिरी का लाजवाब रूप नजर आने वाला है। आपको बता दें कि जब भी इस ऎक्ट्रेस और इस सिंगर की जोड़ी वीडियो सांग लेकर आती है, यूट्यूब पर गर्दा उड़ा देती है। 





बहु बहु कहेली गीत को प्रियंका सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसके गीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं और संगीतकार आर्या शर्मा हैं। डायरेक्शन रवि पंडित द्वारा किया गया है। कोरीयोग्राफर रितिक आरा हैं। गाने को एडिट दीपक पंडित ने किया है।







from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3bLeAXQ
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534