नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग से पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए ब्रह्मदेव यादव का बीती रात उनके पैतृक गांव हरिपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। विनम्र, मिलनसार तथा आदर्श शिक्षक रहे ब्रह्मदेव यादव के निधन की खबर मिलते ही मनपा शिक्षकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षण अधिकारी महेश पालकर, अधीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशासकीय अधिकारी छाया साल्वी ,शिक्षा निरीक्षक रेशमा जेधिया , माता प्रसाद यादव ,सुरेंद्र पांडे, डॉ नागेश पांडे ,शिवपूजन पांडे ,सुभाष यादव ,बृजेश यादव, राममिलन शर्मा, श्रीप्रकाश त्रिगुणायत ,रामचंद्र यादव ,राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रवीण यादव, गुलाब धर पांडे ,राजेश उपाध्याय शिव शंकर यादव, समरनाथ यादव, नवीन शुक्ला, इंद्रसेन चौबे, विजय यादव, रविंद्र मिश्रा ,अमरीश पांडे आदि ने ब्रह्मदेव यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3o3U9KP
Tags
recent