Adsense

मुंबई के ऑटोरिक्शा चालकों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए आगे आईं शिवसेना | #NayaSaberaNetwork

मुंबई के ऑटोरिक्शा चालकों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए आगे आईं शिवसेना | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
शिवसेना प्रवक्ता आनंद  दुबे ने किया कैंप का आयोजन
मुंबई: ऑटोरिक्शा चालकों को महाविकास आघाड़ी सरकार की आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए शिवसेना आगे आई है। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनन्द दुबे ने परमिट धारक ऑटोरिक्शा चालकों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शिवसेना ने कांदीवली पूर्व के ठाकुर विलेज में ऑटोचालक का ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए कैम्प का आयोजन किया है। आने वाले दिनों में इस तरह के कैम्प मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में कई जगहों पर लगाए जाएंगे।
 लॉकडाउन की मार झेल रहे ऑटोरिक्शा चालकों को राहत देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ऑटोरिक्शा के परमिटधारक चालकों को सरकार की तरफ से 1500 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने बताया कि सरकार की आर्थिक मदद पाने में ऑटोरिक्शा चालकों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई रिक्शाचालक ऑनलाइन आवदेन कर पाने में असक्षम में थे। इसी के मद्देनजर हमने तय किया कि ऑनलाइन कैम्प लगाकर ऑटोरिक्शा चालकों की मदद की जाए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रोजाना सुबह 7 बजे से दोपहर11 बजे तक होगा। रिक्शा चालकों के प्रतिसाद को देखते हुए  उपनगर में कई जगह ऐसे कैम्प आयोजित करने की व्यवस्था की जाएगी। आने वाले दिनों में कांदीवली , मलाड , बोरिवली सहित कई भी स्थानों पर कैम्प लगाया जाएगा।श्री दुबे ने कहा,"सरकार की इस आर्थिक मदद की पहल से  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मुम्बई उपनगर के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे के प्रति लोगों का सम्मान बढ़ा है।"

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3uxMQMS

Post a Comment

0 Comments