नया सबेरा नेटवर्क
उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों के 3 सौ से अधिक लोगों ने लिया भाग
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की वर्चुअल बैठक हुई जिसमें पूरे प्रदेश से 300 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य हिस्सा लिया। इसके अलावा इंदौर से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, दिल्ली से शैलेंद्र जायसवाल एडवोकेट, बिहार, महाराष्ट्र सहित कई अन्य प्रदेशों से भी राष्ट्रीय पदाधिकारी वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिये। इस दौरान महासभा की ओर से समाज के लोगों का कुशलक्षेम जानने एवं कोरोना काल में समाज के गोलोकवासी होने वाले लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इसी क्रम में डाक्टरों की एक टीम ने लोगों को इस बात की जानकारी दिया कि किस प्रकार से कोरोना के कहर से बचा जा सकता है। साथ ही कौन सी ऐसी सावधानियां बरती जाएं जिससे कोरोना रूपी संक्रमण से बचा जा सके। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल व संचालन राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी अटल गुप्ता और प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में शामिल प्रदेश महामंत्री विपिन जायसवाल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र राज शिवहरे, प्रदेश महिला अध्यक्ष डा. रीता जायसवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश जायसवाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त किया।
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2QKJOHk
0 Comments