नया सबेरा नेटवर्क
बदलापुर के ऊदपुर गांव से शुक्रवार रात आई थी बारात
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के असवा गाँव मे बीती रात बदलापुर के ऊदपुर (गेल्हवा) गांव से आयी बारात मे दुल्हे के चचेरे भाई को मनबढ़ बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगते ही बारात मे अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही तत्काल मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल करते हुए रात मे ही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सको ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया हैं। क्षेत्र के असवां गांव निवासी रमाशंकर तिवारी की पुत्री रु चि तिवारी की शादी बदलापुर के ऊदपुर (गेल्हवा) गांव निवासी सत्यनारायण के पुत्र चंदन पाण्डेय के साथ 21 मई को तय हुई थी। दरवाजे पर आई बारात में रस्म रिवाज के साथ द्वारचार का कार्यक्रम हुआ। इसी दौरान दूल्हे का चचेरा भाई सुशांत उर्फ शोले 25 वर्ष दूल्हे की गाड़ी चला रहा था। बताया जा रहा है की बारात में साजिश के तहत गोली चलने की घटना को अंजाम दिया गया। गोली से घायल सुशान्त दूल्हे की गाड़ी का चालक था। उसकी जानकारी गोली मारने वाले व्यक्तियों के पास कोई न कोई पहुंचा रहा था। जैसे ही वह सड़क के पीछे घर की तरफ गया जहंा सभी गाडि़यों को पार्क किया गया था। दो बाइक सवार आए और तमंचे से उसके कमर में गोली मारकर फरार हो गए। जब तक बाराती कुछ समझ पाते तबतक बदमाश लोगो की पहुंच से बाहर निकल गए। लोगो द्वारा पीछा करने के बाद भी कोई सुराग नही मिला। अंधेरे का लाभ उठाते हुए शूटर किस दिशा में निकल गए यह कोई कुछ नही बता पाया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष मीरगंज श्रीप्रकाश राय, जंघई चौकी इंचार्ज के साथ घटना स्थल पर पहंुचकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जांच पड़ताल मे जुट गये। वही पीडि़त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां हालत खराब देख चिकित्सको ने उपचार हेतु वाराणसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध मेंें थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया की रात मे ही पुलिस मौके पर पहंुच गयी थी और घायल को इलाज के लिए मुख्यालय भेज दिया गया। जहां से वाराणसी रेफर किया गया हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fCaYIL
0 Comments