नया सबेरा नेटवर्क
तेजी बाजार,जौनपुर।  महराजगंज थाना क्षेत्र के कंधीकला गांव में बुधवार की दोपहर पंचायत चुनाव के लेकर हुई हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग की गई तमंचा और दो डंडे भी बरामद किया है। मालूम हो कि बीते बुधवार को कलछुली गांव निवासी जवाहर वर्मा के पुत्र संतोष वर्मा (35) कंधीकला गांव में पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी 20 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली संतोष को लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन संतोष को सीएचसी बदलापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही थी कि रविवार को चार नामजद आरोपियों में रत्नाकर उपाध्याय पुत्र रमापति उपाध्याय, रविप्रकाश उपाध्याय उर्फ  भैरो उपाध्याय पुत्र रमापति उपाध्याय, भास्कर उपाध्याय उर्फ  बबलू पुत्र रमापति उपाध्याय, सुमित उपाध्याय पुत्र  हरिनारायण उपाध्याय निवासीगण कन्धीकला थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा और  2 डंडा बरामद किया है। 
गोलीकांड में चौकी इंचार्ज निलंबित
महाराजगंज वि.ख. स्थित ग्राम कलछुली मे चुनावी रंजिश के कारण गोली लगने से संतोष वर्मा की मृत्यु हो गई थी। चुनाव में वोट ना देने के कारण रत्नाकर उपाध्याय व 10 लोग सहित एक अज्ञात कुल मिलाकर 12 लोग गोलीकांड में शामिल थे। गोली चलने से जहां संतोष वर्मा की मृत्यु हो गई थी वहीं कई लोग घायल भी हुए थे। इन सब के खिलाफ थाना महाराजगंज मे मुकदमा पंजीकृत है। जिसमें 4 लोग पकड़े भी गए हैं। मामले में लापरवाही बरतने के कारण चौकी इंचार्ज तेजी बाजार विजय शंकर को निलंबित कर दिया गया है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Q6LyKO
Tags
recent
![*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386 Ad* *Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386 Ad*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgbhpyOv_zC_Tlk9dU62iJSiFGBBS9bSN-sz2cl85COfln6jYKQ91ab3nIKpql_l1YQ_P5qfS3M03isNidGTjwohqGkpsGlnsZeMbXIj4TqyKzTPfsHOG_llEyV9xazfuvHCfKFZ14mwtk/w254-h320-rw/WhatsApp+Image+2021-04-14+at+8.28.02+PM.jpeg)
