नया सबेरा नेटवर्क
उत्तर मुंबई में रिकॉर्ड 5153 यूनिट रक्तदान
मुंबई: उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी मुंबई में रक्त की देखते हुए 5000 यूनिट रक्त संग्रह करने का संकल्प लिया था। इसके लिए उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक संगठनों से भी रक्त संग्रह करने की अपील की थी। उनकी अपील को गंभीरता से लेते हुए लोगों ने 4 अप्रैल से ही रक्तदान प्रारंभ कर दिया था। निश्चित अवधि में उत्तर मुंबई में 63 रक्तदान शिविरो के माध्यम से 5153 यूनिट रक्त संग्रह करके विक्रमी आंकड़ा तय किया गया। 9 मई को सांसद गोपाल शेट्टी का इस नेक काम के लिए सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगेश दुबे, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री बलवंत वर्मा, दहिसर विधानसभा के लोकप्रिय युवा समजसेवी राम यादव, समाजसेविका रेखा यादव, उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह आदि ने रिकार्ड रक्तसंग्रह के लिए सांसद गोपाल शेट्टी का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इस महान काम के लिए मुंबई की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Sw8QKK
Tags
recent