नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पीआरओ राजेश कुमार सिंह की माता सरजू देवी 72 का सोमवार को देर रात्रि में निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी और उनके घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लग गया। सरजू देवी का अंतिम संस्कार जिले के रामघाट पर किया गया। मुखाग्निी उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेश कुमार सिंह ने दिया। संस्कार स्थल पर पहुंच कर लोगों ने नम आंखो से अन्तिम विदाई दिया। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, आशुतोष सिंह, नवीन सिंह, विक्रम सिंह, देवेन्द्र तिवारी, नवीन उपाध्याय, सैयद फैजान आब्दी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3hhGq1r
Tags
recent