घर के सामने खड़ी बोलेरो चोरों ने उड़ा दी | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटहरा में घर के सामने खड़ी बोलेरो को चोरों ने बीती रात पार कर दिया जिसकी जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई। बताया गया कि रायबरेली जौनपुर हाइवे पर स्थित इटहरा निवासी नागेन्द्र सिंह गुरुवार की शाम अपनी बोलेरो संख्या यूपी 70 एएक्स 9688 घर के सामने खड़ी कर घर में भोजन करने के बाद सो गये। रात भर हल्की बरसात हो रही थी। उन्हें नींद भी आ गयी कि देर रात्रि लगभग 2 बजे चोर उनके घर के सामने खड़ी बोलेरो लेकर फरार हो गये। सुबह जब वह सोकर उठे और बाहर निकले तो देखा कि घर के सामने खड़ी बोलेरो नहीं थी। इस पर उन्होंने तत्काल बोलेरो चोरी होने की खबर थाने में दी। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि घर के सामने से बोलेरो चोरी होने की तहरीर आयी है जिस पर मामले की जांच की जा रही  है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : माऊंट लिट्रा ज़ी स्कूल फतेहगंज जौनपुर में सत्र 2021 - 2022 में नर्सरी से कक्षा 11 में प्रवेश प्रारम्भ हो गया है, स्थान सीमित है प्रवेश हेतु तत्काल सम्पर्क करें, स्कूल में बच्चों को उच्च स्तरीय एवं आधुनिक शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा प्रदान की जाती है।*
Ad


*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fQyHVJ
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534