नया सबेरा नेटवर्क
डॉ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। आगामी क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव की तिथियाँ अभी घोषित नहीं हो सकी हैं, फिर भी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनावी समर में अपनी भागीदारी के लिए पुरजोर कोशिश शुरू कर दी गयी है। सुइथाकला विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु स्थानीय बसिरहां गांव निवासिनी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा तिवारी भाजपा से अपनी दावेदारी पक्की करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। सरलता, विनम्रता, दया, करूणा, सेवा, परोपकार की प्रतिमूर्ति श्रीमती तिवारी दशकों से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्या के रूप में पूरी निष्ठा से जनसेवा में लगी हुई है। साथ ही पार्टी के पदचिन्हों पर चलकर सबके सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं। सम्प्रति श्रीमती तिवारी भाजपा की मण्डल उपाध्यक्षा हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी कर्तव्यनिष्ठा के बल पर पार्टी से समर्थन की पूरी उम्मीद है। जहां तारा तिवारी सभी धर्मोंध्जातियों के लोगों का सम्मान करती हैं, वहीं पेशे से एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार उनके पति प्रणय तिवारी भी जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पित रहकर अहर्निश लोगों की सहायता में लगे रहते हैं।
Ad |
Ad |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3uCGqgk
0 Comments