नया सबेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपुर। दिव्यांग मित्र के रूप में चर्चित प्रमोद माली हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा द्वारा लगातार दिव्यांग बच्चों को मास्क, सेनेटाइजर, राशन वितरण किया जा रहा है। जहां समाजसेवी द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है, वहीं दिव्यांग मित्र के रूप में चर्चित प्रमोद माली ने दिव्यांग बच्चे बृजेश गुप्ता, गोलू, अली, काजल, सानिया, अंकित भारती, गोविंद, संजय, रुबिया, पायल, विनय वर्मा, शिवा यादव के घर जाकर दिव्यांग बच्चों को राशन दिया। राशन पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल गये तथा अभिभावक भी बहुत खुश हुये। इस मौके पर श्री माली ने बताया कि 2006 से लगातार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, दिव्यांग प्रमाण पत्र, उपकरण, पेंशन आदि जो भी सरकारी सुबिधाएं है, इन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा हूँ। दिव्यांग बच्चों के राशन वितरण में मुख्य रूप से जेसीआई परिवार के संतोष गुप्ता की माता रेना गुप्ता, संस्थान के पदाधिकारी उपाध्यक्ष राम अवतार माली, मनोज माली, नितिन माली, बिपिन माली, सुदामा, जुलेखा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fN4neL
Tags
recent