Adsense

गाँव का पंचनामा | #NayaSaberaNetwork

गाँव का पंचनामा | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

"शहरनामा" लिखने को...
विचारों की थाती लिए 
मैं गाँव आया...
धूल भरे रास्ते में देखे...
पैरों से कंकड़ मारते लड़के...  
लाठी और लोटा लिए,
गाय चराते लोग.............
अतिशय आनन्द,अतिशय आनन्द 
पटरियों के.... 
पीपल,बरगद,महुआ और नींम
सभी छांव देने को आतुर...
गुल्ली-डंडा, कबड्डी, पिट्टू 
खेलते गांव के बच्चे... 
अपने में मगन,अपने में मगन.. 
नदी के रास्ते के.....
गेंदा,गुड़हल,अड़हुल के फूल,          
बबूल,पलाश और महुआ....
सब खिलखिलाते मस्त...मस्त..!
नदी के किनारे कदंब का पेड़,       
तुलसी का बिरवा..... 
उसी के पास बांस की मचान से       
मैंने देखा नदी में....
नाव,मछली,कछुआ और मगरमच्छ.... 
जाल डालते मछुआरे....
एक दूसरे के दुश्मन और दोस्त...!           
 देखा वही नदी में नहाते हुए लोग
नंगेबदन,लंगोटधारी सन्यासी,         
 और तिलकधारी ब्राह्मण...
पास में पिकनिक मनाते लोग          
 वहीं कहीं जलती चिताएं...
जीवन का हर एक सर्ग....!
दृष्टिगोचर प्रत्यक्ष था.....
हर ओर से आ रही थी... 
अपनी माटी की सोंधी खुशबू....!    
 इनमें ही मन रमता गया 
सुबह से हो गई शाम... 
सूर्य का जब हुआ अवसान 
दिया मैंने पुराने विचारों को विराम      
मन में उठ रहे थे प्रश्न तमाम... 
भाव आया नया मन में महान
गाँव के आगे कैसा "शहरनामा"..?    
किस बात का "शहरनामा"...?         
मैं तो अब गाँव जिऊंगा और,            
गाँव लिखूँगा..............
लिखूँगा गाँव का पंचनामा....             
गाँव का पंचनामा.....

जितेंद्र दुबे
पुलिस उपाधीक्षक, जौनपुर

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386 Ad*
AD



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3i3pWdM

Post a Comment

0 Comments