नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नेवढ़िया पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमरेन्द्र पाण्डेय ने 498ए, 304बी, 201 भादंवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना नेवढ़िया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामचन्द्र पटेल व अनिल पटेल निवासीगण ग्राम सैदूपुर थाना नेवढ़िया को क्षेत्र के ग्राम सैदुपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमरेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक राम बहादुर यादव, मुख्य आरक्षी राजेश राय, सुबाष यादव, आरक्षी आशीष शुक्ला, विकास यादव, मनीष कुमार शामिल रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fn6iYi
Tags
recent