नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार की देर रात जिला महिला अस्पताल में बने एल-2 कोविड अस्पताल में पीपीई किट पहनकर मरीजों को दी जा रही सुविधा का जायजा लिया। इस दौरान भर्ती महिला मरीज का पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेबल नापकर देखा। ऑक्सीजन लेवल 85 आने पर जिलाधिकारी ने डाक्टर को निर्देश दिया कि अगर इन्हें रेमडीसीवर इंजेक्शन की जरूरत है तो दे दिया जाए। रेमडीसीवर एवं अन्य दवाओं की कोई कमी नहीं है। निरीक्षण के दौरान वार्ड के भीतर कई अटेंडेंट मिले। जिन्होंने पीपीई किट नहीं पहनी थी। उन्हें पीपीई किट पहनकर ही वार्ड के अंदर प्रवेश करने के लिये कहा गया। इस दौरान प्राइवेट वार्ड के बाहर गंदगी मिली जिसे तत्काल साफ-सफाई कराने एवं खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी लगभग एक घंटे तक विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किये। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। सेवा भावना से मरीजों का इलाज करें। प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3tDUN2V
Tags
recent