Adsense

कुदरत! | #NayaSaberaNetwork

कुदरत! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

कुदरत के सिवा इस धरती पर,
कुछ और नहीं भ्रमजाल है ये।
न जादू कोई, न टोना कोई,
औरों की कोई चाल है ये।

कुदरत ने हमें जंगल बख्शा,
हमने उसे उजाड़ दिया।
उसकी सारी हरियाली को,
हमने मौत का हार दिया।
जंगल की उखड़ती सांसों पे,
फिर हमने सवाल किया है ये।
कुदरत के सिवा इस धरती पर,
कुछ और नहीं, भ्रमजाल है ये।

मोटर-गाड़ी बंगले तेरे,
ये सब सुख के मूल नहीं।
पैरों के तले कुचली कलियाँ,
क्या तेरी कोई भूल नहीं?
जीते जी औरों का जीना,
तूने क्यों मुहाल किया है ये।
कुदरत के सिवा इस धरती पर,
कुछ और नहीं, भ्रमजाल है ये।

करेगा जब मूक प्राणी की रक्षा,
तब जाकर संसार बचेगा।
विकास की अंधी दौड़ से लौट,
तब जाकर भूगोल सजेगा।
मत बलि दे उस बकरे की,
वह तो कोई ढाल नहीं है ये।
कुदरत के सिवा इस धरती पर,
कुछ और नहीं भ्रमजाल है ये।

अंधश्रद्धा का झुनझुना बजाना,
अब दुनिया में छोड़ दे।
ईश्वर तो है तेरे अंदर,
अंदर से उसको जोड़ दे।
हक़ीक़त में हो पूजा जिसकी,
उसको क्यों हलाल किया है ये।
कुदरत के सिवा इस धरती पर,
कुछ और नहीं, भ्रमजाल है ये।

मौत जो बरसी, क्यों बरसी,
समझ तू कर्मों का लेखा।
खुदा जो बन बैठे थे जमीं के,
उनको भी मरते देखा।
मज़लूमों का हक़ छीनकर,
तूने ऐसा हाल किया है ये।
कुदरत के सिवा इस धरती पर,
कुछ और नहीं, भ्रमजाल है ये।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3oZduNI

Post a Comment

0 Comments