Adsense

मानवता से बढ़कर कोई सेवा नहींः डा. अशोक श्रोती | #NayaSaberaNetwork

मानवता से बढ़कर कोई सेवा नहींः डा. अशोक श्रोती | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सिद्दीकपुर, जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक श्रोती व गणतंत्र दिवस परेड 2020-21 दल नायक लखनऊ रीजन डा. संतोष पांडेय के साथ आनलाइन वेबिनार मीटिंग की जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते आए हैं।
महत्वपूर्ण विषय के रूप में हम सभी को वैक्सीनेशन हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर वैक्सीन लगवा कर दूसरों को वैक्सीन हेतु जागरूक करना है। समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास एंड्रायड फोन नहीं है। हमें उनका भी रजिस्ट्रेशन करवाना है और वैक्सीन के लिए प्रेरित करना है।
आज इस महामारी के दौर में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए लोगों को सुरक्षित करने का प्रयास किया जाना है। इस हेतु व्यवहार परिवर्तन के साथ दो गज दूरी मास्क जरुरी, सैनेटाइजर का प्रयोग करना है, भीड़-भाड़ वाली आदि जगहों से बचना है, दूसरों को भी प्रेरित करना है की ऐसी जगह पर न जायं जिससे आपदा रुपी महामारी से बचा जा सके। स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है।
आप सभी स्वयंसेवी आई-गॉड की एडवांस ट्रेनिंग प्राप्त करें इनमें कोविड के बारे में पूर्ण जानकारी हासिल हो जाय।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एवं दल नायक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर डा. संतोष पांडेय ने किया। इस अवसर पर सत्यम सुंदरम मौर्य, बृजमोहन गुप्ता, आसीना, कनक, अदिती, काजल, प्रिंसी, अंशू, भूमिका, आरजू, सारिक, राजगुरू, ऋतिक, आशुतोष, मनोज, अभिषेक, सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad

*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3vbYuOK

Post a Comment

0 Comments