#Bhojiwood : सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने लबली गर्ल ऋतु सिंह से कहा - "लव वाला डोज़" रोज़ मिलेगा, वीडियो हुआ वायरल

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जब भी कोई गाना लेकर आते हैं, मिनटों में गाने को लाखों व्यूज मिल जाते हैं। ऐसा ही करिश्मा उनके नए गाने के साथ भी हुआ है, जिसे रिलीज होते ही लाखों की तादाद में व्यूज मिल रहे है। दरअसल खेसारी लाल अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ का सबसे बड़ा बवाल गाना "लव वाला डोज़" वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। इस धमाल वीडियो सांग में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह की केमेस्ट्री देखने लायक है। इस गाने का फर्स्ट लुक जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। खेसारी लाल के फैन्स क्रेजी हो गए थे और गाने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह गाना रिलीज होते ही भोजपुरी दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया है। इस रोमांटिक सांग में खेसारी लाल और ऋतु सिंह का गजब डांस लोगों को खूब पसन्द आ रहा है। खूबसूरत साड़ी और आकर्षक ब्लाउज़ में ऋतु सिंह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं। दोनो की जोड़ी बेमिसाल लग रही है।
इस गाने में खेसारी और ऋतु सिंह की कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा रही है। इस गाने को गाया है खेसारी लाल यादव और अलका झा ने। आजाद सिंह के लिखे गीत को ओम झा ने संगीत से सजाया है।





गाने के बोल बेहद प्यारे लिखे हुए हैं। इसमें ख़ेसारी गाते हैं "हमरा जईसन मर्द न सोझ मिले गा, लव वाला डोज़ रोजे रोज़ मिलेगा।"
इस गाने में ऋतु सिंह बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं जबकि ख़ेसारी लाल यादव अपने डांस स्टाइल से सबको दीवाना बना रहे हैं। इसमे ख़ेसारी लाल का लुक बहुत अच्छा है वहीं ऋतु सिंह का कॉस्ट्यूम और उनकी अदाएं तो कमाल हैं।
इस गाने में स्पेशल बात यह है कि गाने के अंत मे फ़िल्म बाप जी के ट्रेलर की कुछ झलक भी हैं, जो दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैकेज है।
गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से ही फ़िल्म बाप जी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे खूब देखा और पसन्द किया जा रहा है। जिसमें बाप बेटे के रिश्ते की अनोखी कहानी नजर आती है। फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के बाप के किरदार में मनोज टाईगर हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल इंटरटेनिंग है।
उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।







from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2REaGsY
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534