Adsense

#JaunpurLive : सीमा द्विवेदी ने योद्धा के रूप में तय किया 30 वर्षों का राजनीतिक सफर

#JaunpurLive :  सीमा द्विवेदी ने योद्धा के रूप में तय किया 30 वर्षों का राजनीतिक सफर

जौनपुर: जौनपुर जिले की गढ़वारा से और मुंगरा बादशाहपुर की विधायक रही राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी विश्वास और विकास कार्यो के लिये बस नाम ही काफी है। शिक्षा और संस्कारों के प्रणेता अपने पिता भाजपा जिलाध्यक्ष रहे स्व.मातासेवक उपाध्याय की सामाजिक,राजकीय परिपाटी को आगे बढाने में निरंतर सक्रिय सीमा द्विवेदी ने अपने तीस वर्ष के सामाजिक एवम राजनैतिक कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। सफल राजनेता के रूप में स्थापित सीमा द्विवेदी ने अपनी सहजता,सरलता,सौम्यता से क्षेत्र की जनता के दिलो पर राज किया है। 1995 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुईं सीमा द्विवेदी ने पहली बार 26 वर्ष की उम्र में गढ़वारा विधानसभा से विधानसभा चुनाव जीतकर विधान भवन में पहुची। सीमा द्विवेदी उस समय की विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक थी। उसके बाद सीमा द्विवेदी 2007 में विधानसभा चुनाव जीत कर सीमा द्विवेदी दूसरी बार सदन में पहुची।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा की जिम्मेदारी भी पार्टी की तरफ से दी गयी जिसका उन्होंने भली प्रकार निर्वहन किया। 2012 विधानसभा चुनाव में पहली बार बनी मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से तीसरी बार जीत दर्ज कर सीमा द्विवेदी पूर्वांचल में अपनी ख्याति स्थापित किया। 2018 में केंद्रीय उर्वरक एवम रसायन मंत्रालय के निदेशक (दर्जा प्राप्त मंत्री) के रूप में जहां सरकार में काम करने का अवसर मिला तो भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा के रूप में संगठन में कार्य करने का पार्टी ने अवसर दिया। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने के बाद सीमा द्विवेदी गोवा,गुजरात,दिल्ली,महाराष्ट्र,
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में पार्टी का जमकर प्रचार प्रसार किया। 2020 में सीमा द्विवेदी को राज्यसभा के लिये उत्तर प्रदेश से उम्मीदवारी दी गयीं। निर्विरोध हुये राज्यसभा के चुनाव में सीमा द्विवेदी राज्यसभा में पहुची तो संसद में प्रवेश करते समय संसद की डयोड़ी को प्रणाम किया। 
 राजनेता के साथ अच्छी माँ,अच्छी बहू एवम पत्नी भी है सीमा
देश की सर्वोच्च पँचायत का प्रतिनिधित्व कर रही सीमा द्विवेदी कुशल राजनेता के साथ अच्छी माँ और आदर्श पत्नी भी है। अपने सामाजिक दायित्वों से समय निकालकर अपने पति डॉक्टर अरुण कुमार द्विवेदी एवम पुत्र डॉक्टर उत्कर्ष द्विवेदी को भी देती है। परिवार की छोटी बड़ी चीजो का पूरा ख्याल रखतीं है। ससुर डॉक्टर जगदीश द्विवेदी के स्वास्थ्य नियमित ध्यान रखती है। परिवार की बड़ी बहू होने के कारण सभी छोटी एवम छोटे पारिवारिकजनों को पूरा ख्याल रखती है।
 कार्यकर्ताओ को देवतुल्य समझती है
भारतीय जनता पार्टी के संस्कार सीमा द्विवेदी के अंदर पिता स्व.मातासेवक उपाध्याय एवम भ्राता सुधाकर उपाध्याय से भले मिले रहे हो पर उनको समय समय पर निखारने के कार्य स्वयं सीमा ने खुद किया। कार्यकर्ताओ को देवतुल्य समझने वाली सीमा द्विवेदी कार्यकर्ताओ के सम्मान की खातिर सदैव समर्पित रही है। बूथ स्तर से जिला और प्रदेश के पदाधिकारी भी सीमा द्विवेदी से परामर्श एवम सहयोग के लिये आते है जिनका पूरा सहयोग एवम मार्गदर्शन सीमा द्विवेदी करती है।
 विकास कार्यों के प्रति भी समर्पित रहती है 
लंबे सामाजिक एवम राजनैतिक कार्यकाल में सीमा द्विवेदी ने विकास कार्यो के प्रति सदैव समर्पण रखा है। समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और सौहार्द को समर्पित सीमा द्विवेदी अपनी निधि का पूरा अंश बिजली,पानी,सड़क,एवम शिक्षा के क्षेत्र में व्यय करती है। केंद्र एवम राज्य शाषन के माध्यम से मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर की कई सड़को का नव निर्माण,मरम्मत,इंटर लॉकिंग,अस्पताल के निर्माण,उद्यान का विकास,बिजली की समस्याओं पर कार्य किया है। कई शैक्षणिक संस्थाओं को शैक्षणिक कक्ष का निर्माण भी करवाकर दिया। बेलवार घाट सई नदी पर पुल का निर्माण,वरुणा नदी पर पुल का निर्माण सीमा द्विवेदी के प्रयासों से हुआ। पेयजल की क्षेत्र की समस्या को देखते हुये पानी की टंकी भी कई जगहों पर प्रस्तावित की है जिनका निर्माण प्रारम्भ होने जा रहा है।

Post a Comment

1 Comments

  1. Respected Seema Drivedi MP is fully devoted for the development of jaunpur & mungrabadshapur area ..she respect even down the line supporters..

    ReplyDelete