#JaunpurLive : कार्यकारिणी सभा की बैठक सम्पन्न

#JaunpurLive : कार्यकारिणी सभा की बैठक सम्पन्न


जौनपुर. भारतीय नमों संघ काशी क्षेत्र कार्यकारिणी, वाराणसी मंडल कार्यकारिणी और जौनपुर जनपद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आज काशी क्षेत्र कार्यालय पर सम्पन्न हुई,  जिसमें भारतीय नमों संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय के साथ आगे संगठन को गति प्रदान करने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई। जिसमें अपने अपने क्षेत्र मे मजबूत टीम बनाने के साथ साथ ब्लॉक स्तर तक मजबूत टीम बनाने के लिये ब्लॉक अध्यक्ष  के रूप मे सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री एस पी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ० सुभाष चंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुश्री श्रंखला सेठ, महामंत्री सुश्री आकांक्षा सेठ, संगठन मंत्री योगाचार्य श्री जीतेन्द्र प्रताप सिंह, वाराणसी  अध्यक्ष श्री संजय विश्वकर्मा, वाराणसी मंडल के महामंत्री श्री आनंद सिंह एवं श्री राजेश सेठ, जौनपुर कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष श्री अनिरुद्ध सिंह, महिला ,मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सोनी सिंह, जौनपुर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्री हर्षित सिंह, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष श्री तेजस सिंह, मुफ्तीगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह, रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री नितेश सिंह, करंजाकला ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रियांशु सिंह, सिरकोनी ब्लॉक अध्यक्ष श्री ऋषिकेश सिंह, बदलापुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री सत्यम तिवारी, सिकरारा ब्लॉक अध्यक्ष श्री सत्यम सिंह, मड़ियाहू ब्लॉक अध्यक्ष श्री शिवम् सिंह, सिरकोनी ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री सत्यम कुमार सिंह तथा अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता काशी क्षेत्र के अध्यक्ष श्री एस पी सिंह, संचालन वाराणसी मंडल के महामंत्री श्री आनंद सिंह ने किया  और अंत में धन्यवाद् ज्ञापन काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री योगाचार्य श्री जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। ।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534